देहरादून, फरवरी 9 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 से संबंधित सभी तैयारियां और निर्माण कार्य अक्तूबर माह तक अनिवार्य रूप से पूरे करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सचिवालय में कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। शासन स्तर पर कोई भी फाइल लंबित रहने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। राज्य सरकार की प्राथमिकता कुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित रूप से आयोजित करना है। मुख्यमंत्री ने सचिव-लोनिविको अगले 24 घंटे के भीतर कुंभ मेले के लिए तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुंभ क्षेत्र के सभी पुलों के सुरक्षा ऑडिट और घाटों के सौंदर्यीकरण व पुनर्निर्माण पर जोर दिया, ताकि हर की पैड़ी के साथ-साथ अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु...