देहरादून, जनवरी 10 -- नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में थौलधार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज छाम में सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शिरकत की। सीएम ने कहा कि सरकार देवभूमि के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कुछ लोगों ने बहन अंकिता प्रकरण को लेकर राज्य का माहौल खराब करने का प्रयास किया। लेकिन सरकार ने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हर समय साथ है। सीएम ने महोत्सव में लगे स्टालों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...