रुद्रपुर, मार्च 15 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने घर नगरा तराई में होली मनाई। उन्होंने अपनी मां बिशना देवी का आशीर्वाद लिया। वहीं सीएम जब अपने पैतृक आवास नगरा तराई जा रहे थे तो रास्ते में लोगों को देखकर उन्होंने गाड़ी रुकवाई। इसके बाद वह लोगों से मिले और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं शनिवार को कैम्प कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे टनकपुर के लिए रवाना हो गए। सीएम धामी शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने आवास नगरा तराई पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले अपनी मां के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। उनके घर पर होल्यारों की टोली जमी हुई थी। सीएम ने भी उनके साथ रंगोत्सव मनाया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य भी किया और बड़ी संख्या में आई जनता और परिजनों के साथ होली खेलकर सभी को शुभका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.