अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम संजीव रंजन ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सीएम डैश बोर्ड के तहत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों व योजनाओं में तेजी लाएं ताकि जिले की रैंकिंग खराब नहीं हो। गूलर रोड पर निष्प्रयोज्य व अनुपयोगी पोल, तार व लाइनों को हटाने के निर्देश डीएम ने पावर कारपोरेशन के अफसरों को दिए। डीएम ने कहा कि गांव और शहरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर का समयावधि में प्रतिस्थापन सुनिश्चित कराएं। गूलर रोड क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था अण्डरग्राउण्ड होने के बाद अनुपयोगी एवं निष्प्रयोज्य विद्युत लाइनों को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। कहा कि जब विद्युत लाइनें उपयोग में नहीं हैं तो उन्हें हटाने में विलंब नहीं होना चाहिए। कभी भी कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती है। अधिशासी अभियंत...