औरैया, फरवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं जिला अनुश्रवण पुस्तिका से जुड़े विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त सभी योजनाओं के लक्ष्य समय से पूरे कराए जाएं, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार दिखे। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी और जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी विभाग की प्रगति खराब मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सामाजिक योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। डीएम ने जिला श्रम प्रवर्तन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.