गोंडा, फरवरी 10 -- गोण्डा, संवाददाता। सीएम डैशबोर्ड की जनवरी की रैंकिंग में जिले ने विकास के पैमाने पर संतोषजनक प्रदर्शन दर्ज किया है। सीडीओ अंकिता जैन की की सख्ती की वजह से रैंकिंग में सुधार हुआ है। डिस्ट्रिक्ट फ्लैगशिप डेवलपमेंट श्रेणी के तहत जिले को 10 में से 8.85 प्रभावी अंक प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर जिले को प्रदेश में 52वां स्थान मिला है। जिले का कुल प्रभावी प्रतिशत 88.50% रहा, जो यह दर्शाता है कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन औसत से बेहतर रहा है। राज्य की समग्र रैंकिंग में जालौन पहले, बांदा और ललितपुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। डैशबोर्ड में विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागों के प्रदर्शन को शामिल किया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली ...