महाराजगंज, अक्टूबर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश सरकार के विकास और राजस्व परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महराजगंज जनपद फिर एक बार अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए सितंबर माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश के शीर्ष-10 जिलों में जगह बनाया है। सितंबर 2025 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आठवां स्थान हासिल किया है। विकास के अधीन आने वाली योजनाओं और परियोजनाओं में जनपद को 47 योजनाओं में ए ग्रेड, 5 में बी ग्रेड और 2 में सी ग्रेड प्राप्त हुए। विशेष बात यह रही कि किसी भी विकास परियोजना में डी ग्रेड नहीं मिला। राजस्व से जुड़ी योजनाओं में भी प्रदर्शन सराहनीय रहा। जनपद को 33 योजनाओं में ए ग्रेड, 10 में बी ग्रेड और 3 में सी ग्रेड प्राप्त हुए। पिछले एक वर्ष से अधिक समय से जनपद लगातार सीएम डैशबोर्ड के श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.