बरेली, मार्च 10 -- विकास और राजस्व की योजनाओं को लागू करने में प्रदेश में बरेली का दबदबा बढ़ा है। सीएम डैशबोर्ड पर बरेली को प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। बरेली ने एक महीने में सात पायदान की छलांग लगाई है। पिछले महीने सीएम डैशबोर्ड पर बरेली को प्रदेश में 9वां स्थान हासिल हुआ था। प्रदेश के टॉप दस जिलों में बरेली मंडल का शाहजहांपुर भी शामिल है। शाहजहांपुर को 10वां स्थान प्राप्त हुआ है। बरेली मंडल के बदायूं को 13वां और पीलीभीत को 40वां स्थान मिला है। शासन की ओर से विकास और राजस्व योजनाओं की फरवरी की प्रगति के आधार पर सोमवार को जिलेवार सीएम डैशबोर्ड की रैंक जारी की गई। बरेली को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है और बरेली को 10 में से 9.15 अंक प्राप्त हुए हैं। बरेली ने पिछले महीने के मुकाबले सात स्थान का सुधार किया है। पिछले महीने बरेली की 9व...