अमरोहा, अगस्त 12 -- सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंक 59 से 61वें स्थान पर पहुंच गई है। बीते माह की तुलना में जुलाई माह की रैंकिंग में जिला दो पायदान नीचे पहुंच गया है। डीएम ने संबंधित अफसरों पर नाराजगी जताते हुए सुधार को चेताया है। डीएम ने संबंधित अफसरों को कड़ी चेतावनी दी है। किसी भी स्थिति में जिले की रैंक नहीं गिरनी चाहिए। बता दें कि विकास कार्यों और राजस्व वसूली के आधार पर रैंकिंग जारी होती है। गौरतलब है कि सीएम डैशबोर्ड पर बरेली सूबे में पहले नंबर पर है। श्रावस्ती दूसरे और शाहजहांपुर तीसरे नंबर पर है। पश्चिम के जिलों में बिजनौर 24वें, मुजफ्फरनगर 27वें जबकि मेरठ 63वें स्थान पर है। अमरोहा जनपद की रैंकिंग भी गिरी है। अफसरों के मुताबिक जून माह में विकास कार्यों व राजस्व वसूली में जिला प्रदेश में 59वें स्थान पर था। जुलाई माह में जिले की रैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.