लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- लखीमपुर, संवाददाता। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की। जिन विभागों की प्रगति जनवरी महीने में खराब रही थी उन पर विशेष फोकस रहा। कई अफसरों को फटकार लगाते हुए सुधार की चेतावनी दी। सीडीओ ने कहा कि हर योजना का पर्यवेक्षण करते रहें जिससे प्रगति खराब न हो। मेडिकल कालेज विद्युतीकरण में संशोधित स्टीमेट पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में पता चलाता कि नेक मीटर स्टालेशन में 15 दिन से ज्यादा का समय लग रहा है। इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने नेक मीटर को लेकर सुधार का निर्देश दिया। इसके अलावा छात्रवृत्ति आवेदन 25 फरवरी तक निस्तारित करने का समय निर्धारित किया। समाजकल्याण, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी आवेदन समय से नि...