लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- आईजीआरएस पर जिला एक नम्बर पर आने से अफसर गदगद थे, कि शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड पर आई रैंकिंग ने झटका दिया है। जिले की रैंकिंग खिसक गई है। सीएम डैशबोर्ड पर सितम्बर महीने की जारी रैंकिंग में खीरी जिला ओवरआल 22वें स्थान पर आया है वहीं विकास में 50वें स्थान पर जिला खिसक गया है। प्रोबेशन विभाग से चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना, एमडीएम में बच्चों की उपस्थिति और एनआरएलएम की योजना फिसड्डी होने से जिले की रैंकिंग खिसक गई। सीएम डैशबोर्ड पर शुक्रवार को सितम्बर महीने की रैंकिंग जारी की गई। खीरी जिला 22वें स्थान पर रहा है। जबकि अगस्त महीने की रैंकिंग में खीरी जिला 10वें स्थान पर था। सितम्बर महीने की रैंकिंग में राजस्व को प्रदेश में जिले को 10वां स्थान मिला है। जबकि विकास में 50वां स्थान मिला है। सितम्बर महीने की जारी रैंकिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.