विकासनगर, दिसम्बर 29 -- न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप प्रतियोगिता के तहत सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज कटापत्थर में लांघा न्याय पंचायत की क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरु हुई। पहले दिन अंडर-14 और अंडर-19 एथलेटिक्स व कबड्डी के मुकाबले संपन्न कराए गए। अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में लांघा ने कटापत्थर को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी में लांघा ने खिताब पर कब्जा किया, जबकि कटापत्थर उप विजेता रहा। तीसरे स्थान पर अंबाड़ी की टीम रही। बालिका वर्ग में अशोक आश्रम चीलियो चैंपियन, लांघा उप विजेता और अंबाड़ी तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में अशोक आश्रम चीलियो विजेता और कटापत्थर उप विजेता रहा। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र पंत, रितु भट्ट, मोहन प्रसाद मिश्रा, नारायण दत्त शर्मा, प्रीति बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.