फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद। सीएम घोषणा से जुड़े लंबित कार्यों और शिकायतों के समाधान को लेकर लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीटीएम अंकित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरल, सीएम विंडो और सीपी ग्राम पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। सीटीएम ने कहा कि सभी विभाग अपने विकास कार्यों की प्रगति पर नजर रखें और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को सीएम घोषणा से जुड़े कार्यों का निपटारा कर एटीआर को पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.