प्रयागराज, अप्रैल 4 -- भदोही की लक्ष्मी विश्वकर्मा हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को लेकर गुरुवार को सपाइयों ने श्रृंगवेरपुर में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने सीएम को ज्ञापन सौंपने से पहले ही हिरासत में ले लिया। सीएम के लौटने पर सभी को छोड़ा गया। सपा नेता संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी विश्वकर्मा निवासी रड़ई याकूबपुर थाना कोतवाली भदोही को अगवा कर मौत के घाट उतर दिया गया था। हत्यारों ने उसकी किडनी निकाल ली थी। अब तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। उन्होंने बताया कि सीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए जैसे ही घर से निकले, कर्नलगंज पुलिस ने घेरकर हिरासत में ले लिया। कहा कि भाजपा सरकार में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है। लेकिन, शासन प्रशासन की लापरवाही से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.