कोडरमा, फरवरी 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को कोडरमा जिले के लोकाई मैदान में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने की, जबकि संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर एवं रविंद्र शाडिल ने किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की सभा में कोडरमा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सह विधानसभा की पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंच पर शालिनी गुप्ता को अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शालिनी गुप्ता के 15 वर्षों के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि वे उनके संघर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.