हाथरस, फरवरी 12 -- सदाबाद के गांव समदपुर के जवान हत्याकांड मामले में मंगलवार को पत्नी अपने मासूम बच्चे के साथ लखनऊ पहुंची। जहां मुख्यमंत्री के समक्ष पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। आनन फानन फरार आठ हत्यारोपियों पर ईनाम घोषित कर दिया। वहीं थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। पिछले दिनों पांच फरवरी को दिनदहाड़े सादाबाद के बढ़ार चौराहे पर हमलावरों ने जवान अखिलेश कुमार को घेरकर गोलियां मार दी थी,जिससे जवान की दर्दनाक मौत हो गई। इस हत्याकांड के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। जबकि आठ नामजद व तीन अज्ञात हमलावर आज भी खुले घूम रहे है। पुलिस टीमें लगातार दबिश आरोपियों को पकड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.