बोकारो, जुलाई 14 -- दामोदा। झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित सोरेन के दुग्दा आने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दुग्दा क्षेत्र में अपना दौर प्रारंभ किया। चंद्रपुरा प्रखंड उपाध्यक्ष विजय मांझी, सदानंद मंडल, चंद्रशेखर मंडल, पूर्व मुखिया हीरालाल टुडू आदि भी थे। दुग्दा परसाडीह गांव में बैठक के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिम्मेवारी मिलने के बाद पूरे बोकारो जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संदेश को हर युवा तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। युवाओं को रोजगार से जोड़ने, खेलकूद और शिक्षा से जोड़ने का काम करेंगे। मिहिर टुडू, सरजू केवट, झरी मांझी, सोनाराम मांझी, अमित मुर्मू, हरसल मरांडी, दिनेश किस्कू, बसंत चौहान, सत्येंद्र चौहान, मोहन मुर्मू, महेश केवट, ईश्वर मुर्मू, संजय हेंब्रम आद...