हल्द्वानी, सितम्बर 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा नगर मंडल की ओर से लगन गार्डन मुखानी में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। राज्य में विकास योजनाओं का फायदा आमजन तक पहुंच रहा है। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने लोगों से सेवा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। मेयर गजराज बिष्ट ने लोगों से सरकार की विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। मौके पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.