गंगापार, जनवरी 10 -- प्रयागराज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण मांडा ब्लॉक के विभिन्न कार्यालयों के अधिकतर अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रयागराज में ही ड्यूटी होने से मांडा के कार्यालयों में सन्नाटा रहा। कर्मचारियों के अभाव में समाधान दिवस भी नहीं लग पाया, जिससे निराश फरियादी बैरंग वापस लौट गए। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रयागराज में कार्यक्रम के चलते मांडा क्षेत्र के ब्लॉक, थाना, बीआरसी सहित तमाम स्थानीय कार्यालयों में सन्नाटा रहा। इन कार्यालयों के प्रायः सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी प्रयागराज में ही रही। अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी के चलते फरियादियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यहाँ तक कि एक पखवाड़े पर लगने वाला समाधान दिवस भी अधिकारियों, कर्मचारियों की कमी के चलते नहीं लग पाया। समाधान दिवस में कुछ देर के लिए प्रभ...