महाराजगंज, मार्च 18 -- भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत रतनपुर में स्थित रोहिन नदी में निर्माणाधीन बैराज का उद्घाटन मुख्यमंत्री जल्द कर सकते हैं। पिछले दिनों सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निरीक्षण के बाद इसमें तेजी आ गई है। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी सोमवार को बैराज पहुंचे और सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर हेलीपैड स्थल, बेरिकेडिंग स्थल आदि का जायजा लिया। इसके साथ ही नदी व नहर के जलस्तर की क्षमता, बैराज में लगे मैटेरियल व आस पास लगे पौधों, ट्रीगार्ड को देखा। बताया कि सिंचाई के लिए बन रहे बैराज से इस क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। रोहिन बैराज को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और बताया कि सिंचाई के लिए करोड़ों की लागत से बन रहे बैराज का उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री करेंगे। 148 करोड़ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.