साहिबगंज, अप्रैल 10 -- बरहेट । प्रखंड क्षेत्र के भोगनाडीह में आगामी 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी धर्मपत्नी गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन का आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण, भोगनाडीह मुख्य पथ पर सरकार के मंत्री तथा सरकार की उपलब्धियों का बड़ा बड़ा होर्डिंग तथा बैनर लगाया जा रहा है। सिदो कान्हू पार्क को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। उधर, बुधवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी व प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने लिया। कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था पर विशेष दिशा निर्देश दिये। मौके पर बीडीओ अंशु कुमार पांडे, प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, जिप सदस्य जेठा मुर्मू , बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार आदि मौजूद थे। मौके पर छवि हेम्ब्रम, पूसा टुडू, ...