मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम टीम द्वारा दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे फुटपाथ पर कब्जा करने वालों का सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई। जुर्माना वसूलने के बाद भी सामान नहीं दिए जाने की बात कही गई। इसके अलावा नो पार्किंग में खड़ी चार गाड़ियों को उठाकर पीली कोठी स्थित निगम के कैंप ऑफिस भिजवाया गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जुर्माना वसूलने के बाद ही गाड़ियों को छोड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.