वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को आगमन के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन में बैठक की। मंगलवार को बैठक में सीएम के आगमन और भ्रमण के बाबत अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। सीपी ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में फोर्स की तैनाती की जाए। संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाएगी। वीआईपी मूवमेंट पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जाए। वीआईपी मार्ग पर पड़ने वाली गलियों एवं कट पर भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सी का प्रयोग करें। कार्यक्रम स्थल एवं भ्रमण मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी अतिआवश्यक होने पर ही मोबाइल फोन का प्रयोग करें। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) एस. चन्नप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.