रतलाम, जून 27 -- मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ चूक सामने आई है। रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव (राइज) में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले की 19 कारें अचानक से चलना बंद हो गईं। एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गाड़ियों में आई कमी के चलते सब हैरान हो गए। गाड़ियों को चेक किया गया, तो मालुम चला कि इनमें पानी मिला डीजल भर दिया गया है। इसके बाद प्रशासन की तरफ से तुरंत एक्शन लेते हुए पंप को सील कर दिया गया। इस मामले में रतलाम शहर के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स ट्रोल पंप का नाम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सीएम काफिले की करीब 19 कारों में यहां से गुरुवार रात करीब 10 बजे डीजल भरवाया गया था। गाड़ियां पंप से कुछ दूर गईं, तभी उनमें समस्या आने लगी। कुछ गाड़ियां तो चलते-चलते बीच सड़क पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.