रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्तरहित शिक्षण संस्थानों के अपीलीय अभ्यावेदन के बाद अनुदान समिति की ओर से स्वीकृत संस्थाओं की राशि जल्द भेजी जाएगी। स्कूल-कॉलेजों की राशि भेजने की फाइल स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री के पास तीन दिन पहले भेज दी है। मुख्यमंत्री से संचिका वापस आते ही विभाग राज्य के इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों और मदरसा विद्यालयों को अनुदान की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बकाया राशि भेज देगा। इसके लिए 12 करोड़ राशि की स्वीकृति का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद राशि शुक्रवार तक राज्य के सभी संस्थाओं को चले जाने की संभावना है। इस संबंध में वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने पदाधिकारियों से वार्ता भी की है। ...