बांका, फरवरी 24 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया में अब तैयारियां केवल कागजों तक सीमित नहीं रहीं। जनसभा स्थल पर टेंट का ढांचा खड़ा होना शुरू हो गया है और मैदान में चल रही गतिविधियों ने साफ संकेत दे दिया है कि प्रस्तावित कार्यक्रम अब आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय है और स्थल पर दिनभर काम जारी है। मंगलवार को डीडीसी उपेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उनके साथ डीआरडीए के निदेशक श्रीनिवास कुमार, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता आशीष कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। इवेंट जंक्शन द्वारा जनसभा को लेकर टेंट निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। मैदान में माप-जोख के बाद मुख्य पंडाल की संरचना तैयार की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.