मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा-2026 के मद्देनजर खेल विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। खेल से संबंधित तमाम गतिविधियां मसलन मौजूदा स्थिति और आगे कहां क्या कुछ होना है इसकी अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी है। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने सोमवार को कटरा प्रखंड पहुंचकर वहां की खेल गतिविधियों की जानकारी ली। खेल पदाधिकारी ने बताया कि बिहार राज्य पंचायत खेल क्लब योजना के तहत सूबे के प्रत्येक गांव में खेल क्रांति को बढ़ावा मिलेगा। ज्यादातर पंचायतों में खेल मैदान बन चुके हैं। गांव के होनहार खिलाड़ी अपने पंचायत क्लबों के जरिए उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...