भभुआ, फरवरी 11 -- डीएम से वार्ता के के दौरान मिले आश्वासन के बाद किसानों ने की घोषणा किसान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी की हुई वार्ता (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसान संघर्ष मोर्चा की मंगलवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के साथ हुई वार्ता के बाद कैमूर में प्रगति यात्रा के दौरान 18 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध नहीं करने का निर्णय लिया। किसान संघर्ष मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में वार्ता की। डीएम ने किसानों को आश्वास्त किया कि जबतक एक-एक किसानों को उनकी अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलेगा, एक्सप्रेस-वे निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया जाएगा। मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बता...