पटना, जनवरी 21 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को जदयू कार्यालय में आयोजित कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। समारोह की तैयारियों के लिए जदयू के प्रदेश दफ्तर में बुधवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने आयोजन को भव्य, सफल एवं स्मरणीय बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जननायक के आदर्शों, सिद्धांतों एवं सामाजिक न्याय की भावना को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है और यही जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बैठक में मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता मौजूद थी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.