आरा, जनवरी 10 -- -विधायक श्रीभगवान सिंह के पैतृक गांव पहुंच नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने परिजनों को बंधाया ढांढस जगदीशपुर (भोजपुर), निज संवाददाता। जगदीशपुर विधायक सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी ऊषा देवी के निधन पर शनिवार को उनके पैतृक गांव दुल्हिनगंज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी एक साथ पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 15 मिनट के दौरे में संवेदना और सादगी मुख्यमंत्री का काफिला ठीक पंडाल में दाखिल हुआ। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, उनकी पुत्रवधू और पुत्र से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने ऊषा देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.