बुलंदशहर, मार्च 16 -- बुलंदशहर। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सीएम उद्यमी विकास योजना के तहत जिले के युवाओं को स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज और बिना सिक्योरिटी के 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस योजना की पूरी आवेदन प्रक्रिया को अब 100 फीसदी ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे आवेदकों को अब विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। आवेदकों के फार्म से लेकर बैंक भेजने तक की कड़ी में मानवीय दखल न्यूनतम रखा गया है। सभी बैंक शाखाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन पत्रों की पडताल जरूर कर लें। अगर आवेदन करने में कोई कमी हो गई हो तो ग्राहक से संपर्क कर उसे दूर कर कराएं। योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले चरण में लोन लेकर समय पर अदायगी करने वाले लाभार्थी, अब दूसरे चरण में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.