रांची, जनवरी 2 -- रांची, संवाददाता। केंद्रीय खनन योजना एवं डिजाइन संस्थान (सीएमपीडीआई) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। बता दें कि इससे पूर्व वे सीएमपीडीआई में विशेष कार्यभार अधिकारी के रूप में और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में विभिन्न अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने 1990 में आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी से खनन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त कर एनसीएल से अपने करियर की शुरुआत की। परियोजना प्रबंधन, ओपनकास्ट खदान योजना, कॉरपोरेट प्लानिंग और उद्यम जोखिम प्रबंधन में उन्हें व्यापक विशेषज्ञता प्राप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.