रांची, जनवरी 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआई) के अधिकारियों के लिए- गैर वित्तीय अधिकारी के लिए वित्त, विषय पर दो दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) की शुरुआत सोमवार को हुई। इसका उद्देश्य तकनीकी और परिचालन पृष्ठभूमि से जुड़े अधिकारियों में वित्तीय समझ को सुदृढ़ करना व उन्हें सूचित और मूल्य-आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाना है। उद्घाटन सत्र में प्रो अमित सचान, डीन-एक्जीक्यूटिव एजुकेशन एंड कंसल्टिंग (ईईसी), प्रो मनीष बंसल, कार्यक्रम निदेशक व अध्यक्ष-ईईसी और डॉ शिशिर दत्ता, महाप्रबंधक (एचआरडी और सीएसआर), कोल इंडिया लिमिटेड उपस्थित रहे। प्रो मनीष बंसल ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से सीएमपीडीआई के उन अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है,...