वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी/ प्रयागराज हिटी। प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी की एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। सोनभद्र के शक्तिनगर की विद्युत विहार कॉलोनी निवासी शांती देवी ने शिकायत की है। बताया कि वर्ष 2013 में राशिद नसीम और आशिफ ने एक कंपनी का गठन किया था। एजेंट दुष्यंत चौहान ने लखनऊ और वाराणसी में प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दो प्लॉट वाराणसी और लखनऊ में क्रय करने के लिए विभिन्न किस्तों में 1,09,59,860 रुपये का भुगतान कर दिया। कई बार कहने पर भी रजिस्ट्री नहीं की गई। कब्जा के लिए गई तो वहां कोई जमीन ही नहीं थी। न्यायालय के आदेश पर शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम, उसके भाई आशिफ नसीम, सुधाकर सिंह, दुष्यंत चौहान, अजय सिंह और ऐनुल रसीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.