रामगढ़, मई 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कोल माइंस वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को गिद्दी ए परियोजना के वर्कशॉप में पिट मीटिंग किया। पिट मीटिंग अध्यक्षता महादेव मांझी ने की। जबकि यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी वैजनाथ मिस्त्री ने वर्कशॉप कर्मियों को संबोधित करते हुए 20 मई को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया। यूनियन नेता ने कहा यह आम हड़ताल देश के मजदूर किसान और नैजवानों के हक अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार यूनियनों की कमजोरी के कारण 4 श्रम कोड जैसे कानून बना पाई है। इसलिए सभी कर्मियों को एकजुट होकर इस हड़ताल को सफल बनाना होगा। बैजनाथ मिस्त्री के अलावे महादेव मांझी, रस्का हेम्ब्रम आदि ने मीटिंग को संबोधित करते हुए हड़ताल को एकजुट होकर सफल बनाने की अपील किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.