कानपुर, जुलाई 23 -- कानपुर। गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल बिठूर रोड कल्याणपुर में हो रही वॉलीबॉल क्लस्टर-4 प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-14 वर्ग में सीएमकेपी सैनिक स्कूल लखनऊ, अंडर-17 में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल कानपुर और अंडर-19 में आर्मी पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद ने जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा किया। सबसे पहले अंडर-14 के फाइनल मैच में सीएमकेपी सैनिक स्कूल लखनऊ ने गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल कानपुर को 2-1 से हराकर ट्रॉफी जीती। अंडर-17 के फाइनल मैच में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल कानपुर ने विद्या ज्ञान स्कूल सीतापुर को बेहतर खेल दिखाते हुए 2-1 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-19 के फाइनल मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद ने आर्मी पब्लिक स्कूल एसपी मार्ग लखनऊ को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.