मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- सीएमओ डॉक्टर सुनील तेवतिया ने रविवार को गांव सिखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने चिकत्सा प्रभारी डॉक्टर सुषमा शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रविवार को सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह देखरेख में रविवार को क्षेत्र के गांव सिखेड़ा, राजपुर कलां, मीरापुर, रामराज में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 130 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उनको दवाई का वितरण किया। इस दौरान पीएचपी स्टाफ द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी गई तथा सामग्री वितरित की। एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाए गए। 43 मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की जांच भी स्वास्थ्य मेले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.