बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों की ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने, कार्यक्रमों की भौतिक तथा वित्तीय प्रगति के अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया। इसके साथ-साथ सीएमओ ने नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, नेत्र ज्योति अभियान, आशा चयन, परिवार नियोजन, 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान, एनसीडी अभियान एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों की समीक्षा किया। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.