बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुड़ीला एवं शिवा नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, अभिलेखों की स्थिति तथा लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान आयोजित टीकाकरण सत्र का अवलोकन करते हुए एएनएम पूनम यादव ने जानकारी दी कि अब तक 03 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच तथा 19 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया है। सीएमओ ने टीकाकरण की गुणवत्ता, कोल्ड-चेन व्यवस्था एवं अभिलेखों को संतोषजनक पाया। इसके साथ ही सीएमओ ने विटामिन-ए सम्पूरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.