बलरामपुर, अप्रैल 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय का भ्रमण कर आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अस्पतालों में आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमओ ने दोनों अस्पतालों में तैनात मेडिकल एवं पैरा मेडिकल अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा एवं जांच नहीं लिखा जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शारदा रंजन, डीएमओ राजेश पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अरविंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.