एटा, मार्च 20 -- सीएमओ डा. उमेश चंद्र त्रिपाठी से चुरथरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर भर्ती मरीजों से जानकारी की। योजनाओं का सही से संचालन न होने पर कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त की है। बुधवार को किए गए निरीक्षण में डॉक्टर प्रेरणा यादव नहीं मिली। लोकेश गुप्ता लैब टेक्नीशियन, रामकुमार कनिष्ठ सहायक एवं संजू स्टाफ नर्स का वेतन रोका गया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो योजनाए चलाई जा रही है उसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता नहीं होनी चाहिए। अधिक से अधिक लोगों को लाभ देना चाहिए। इसके अलावा ब्लॉक अवागढ़ क्षेत्र के कई केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...