बहराइच, मई 25 -- पयागपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर का सीएमओ बहराइच ने रात्रि करीब साढ़े आठ बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधीक्षक पयागपुर नदारद मिले। मौके पर डॉ वाहिद व चीफ फॉर्मेस्टिक ठाकुर प्रसाद यादव थे। सीएमओ ने अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था देखी। साथ तीमारदारो से हाल चाल के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा को अस्पताल में समस्याओं का अम्बार मिला। साफ सफाई की व्यवस्था सही नहीं मिली। महज एक मरीज भर्ती था। उससे सीएमओ ने दवाओं आदि मिलने के विषय में पूछा। बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थति और सेवाओं को लेकर शिकायतें मिल रही है। अस्पताल में नियमित तौर पर कुछ सुविधाएं नहीं मिल पाती है। मसलन सीजेरियन की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में मामूली घायलों को भी रेफर किया जाता है। इसकी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.