कानपुर, जून 8 -- कानपुर। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने रविवार को पीएचसी बिठूर का निरीक्षण किया। यहां स्टाफ नर्स रेखा गैरहाजिर मिली तो सीएमओ ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। यहां दोपहर सवा 11 बजे तक ओपीडी में केवल एक मरीज का इलाज किया गया था। सीएमओ ने ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ाने और सफाई पर खास ध्यान देने को कहा। साकेतनगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण भी किया। यहां डॉ. शेफाली उपस्थिति लगाकर गायब मिलीं। तीन दिन से नदारद स्टाफ नर्स प्रियंका सचान का वेतन काटने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.