हरिद्वार, अक्टूबर 4 -- प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल के सभागार में प्रेस वार्ता कर अस्पताल में गर्भवती महिला से अभद्रता के मामले में सीएमओ की ओर से बिना जांच किए कार्यवाही को एकतरफा बताया है। कहा कि इससे डॉक्टरों का मनोबल गिरेगा। साथ ही कार्यक्षमता में भी गिरावट आएगी। कहा कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जानी चाहिए। संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. राजेश कुंवर ने इस मामले में डॉक्टरों का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सीएमओ के इस फैसले से डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। इस मामले में मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता का कहना है कि इस प्रकार की वीडियो वायरल कर सरकारी अस्पताल की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं इसमें किसी निजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...