लखनऊ, मार्च 27 -- सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को दिन में लिफ्ट खराब हो गई। उसमें दो कर्मचारी फंस गए। करीब एक घंटा तक कर्मचारी लिफ्ट में फंसकर शोर मचाते रहे। इससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। दूसरे कर्मचारी बचाव में जुट गए। सीएमओ से लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय (स्वास्थ्य भवन मुख्यालय) तक लिफ्ट खराब होने की सूचना फैल गई। स्वास्थ्य भवन से पहुंचकर इंजीनियर ने मशक्कत कर लिफ्ट का दरवाजा खोला। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसी बीच कार्यालय में सीएमओ भी पहुंच गए। सीएमओ कार्यालय में नर्सिंग होम पटल के कर्मचारी पुष्पेंद्र और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुरुवार सुबह करीब सवा 11 बजे लिफ्ट में दाखिल हुए। पुष्पेंद्र ने लिफ्ट के दूसरे तल का बटन दबाया। दरवाजा बंद होने के बाद लिफ्ट ऊपर की ओर चली और बंद हो गई। दोनों कर्मचारी शोर मचाने लगे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.