नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- यूपी के गोंडा जिले में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को सीएमओ दफ्तर में तैनात बाबू को शशिकांत सिंह को पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। शशिकांत सिंह पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। एंटी करप्शन टीम आरोपी बाबू को गिरफ्तार करके देहात कोतवाली ले गई जहां उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बहराइच जिले के जरवल रोड थानाक्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी आशीष पांडे ने एंटी करप्शन थाने में इस संबंध में शिकायत की थी। आरोप है कि उनके सेवानिवृत्त पिता अंगद प्रसाद पांडे के चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान के लिए वरिष्ठ सहायक शशिकांत सिंह लगातार घूस की मांग करते थे। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ऐक्शन आई। एंटी करप्शन ने प...