लखनऊ, जनवरी 8 -- सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस की शिक्षिका दीपाली सिंह ने सेन्टा इण्टरनेशनल सेन्टा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओपेन में शानदार प्रदर्शन कर वैश्विक स्तर पर टॉप तीन हजार शिक्षकों में जगह बनायी है। इस शिक्षण प्रतियोगिता में विश्व के 100 देशों के दो लाख से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में दीपाली ने पेडागोजिकल स्किल्स, सब्जेक्ट नॉलेज एवं टीचिंग इफेक्टिवनेस आदि विभिन्न मानकों पर अपनी शिक्षण प्रतिभा एवं प्रोफेशनल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने दीपाली सिंह को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...