लखनऊ, फरवरी 5 -- सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस की शिक्षिका रैना सिंह ने इण्टरनेशनल साइंस टीचर्स ओलम्पियाड में इण्टरनेशनल टॉप 20 रैंक हासिल की है। रैना सिंह की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता व विशेषज्ञता का प्रमाणित करने के साथ ही विद्यालय की अनूठी ब्राडर एण्ड बोल्डर शिक्षण पद्धति की विशेषता को दर्शाती है। रैना को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। साथ ही गूगल एजुकेटर परीक्षा में प्रतिभाग के लिये 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...