लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ। सीएमएस अशर्फाबाद कैम्पस की 6 वीं मेधावी अशराह फातिमा ने जैव-विविधता पर आधारित अन्तर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अशराह ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया है। सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग के ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। छात्रा ने युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण व वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया। निर्णायक मंडल ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...