लखनऊ, सितम्बर 22 -- लखनऊ। सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैम्पस के पांच छात्रों ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आईबीटी) के तहत इण्टरनेशनल रीजनिंग कम्पटीशन में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में पहली रैंक हासिल की है। इन छात्रों में अस्मित झा, दिव्यांश कुशवाहा, कुशाग्र वर्मा, रुझान पाण्डेय एवं सत्यार्थ केसरवानी शामिल हैं। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने छात्रों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है। सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च के तत्वावधान में आयोजित बेन्चमार्क टेस्ट में कई देशों के छात्रों ने हिस्सा लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.